Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'हत्या, लूट और महिला अपराधों की जांच तेज करें':बांका में क्राइम मीटिंग, डायल-112 और ‘सहयोग’ पोर्टल की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश


बांका समाहरणालय के सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ लंबित और पुराने मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। श्रावणी मेला में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित बैठक के दौरान श्रावणी मेला-2026 के सफल संचालन में बेहतर भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें अस्थायी और स्थायी थानों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल रहे। डायल-112 के माध्यम से बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। CCTNS के बेहतर इस्तेमाल पर जोर एसपी ने पुलिस अनुसंधान और डेटा मैनेजमेंट को प्रभावी बनाने के लिए CCTNS का बेहतर इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से मामलों की जांच और निष्पादन में तेजी आएगी। डायल-112 पर मिलने वाली आपात सूचनाओं पर कम से कम समय में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। ‘सहयोग’ पोर्टल की शिकायतों का समय पर निपटारा एसपी ने ‘सहयोग’ पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर लोगों को जल्द राहत और न्याय दिलाने को कहा। हत्या, लूट और महिला अपराधों की जांच प्राथमिकता बैठक में अभियोजन कोषांग और कोर्ट से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। APO/DPO के बीच बेहतर समन्वय और जुवेनाइल कोर्ट से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। एसपी ने हत्या, लूट और महिला अपराधों के मामलों में गुणवत्तापूर्ण और तेजी से जांच पूरी करने पर विशेष जोर दिया। असामाजिक तत्वों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई एसपी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ CCA प्रस्ताव, गुंडा प्रस्ताव समेत अन्य निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से अपराध की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विभिन्न पुलिस शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles