Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हथौड़ी में शराब को लेकर पुलिस की छापेमारी:40 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार; मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई


मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40.710 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपित शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। हथौड़ी थाना पुलिस ने बेरई गांव निवासी हरिहर सिंह के पुत्र अनिल प्रसाद सिंह के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के बाहर पट्टे से ढककर छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से रॉयल ब्लू की 750 एमएल की 1 बोतल, मैकडॉवेल नंबर 1 की 750 एमएल की 21 बोतलें, 375 एमएल की 42 बोतलें और 180 एमएल की 47 बोतलें जब्त कीं। कुल मिलाकर 40 लीटर 710 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। हथौड़ी थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि आरोपित अनिल प्रसाद सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles