Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हमीम मंडल के मददगार आदित्य के खाते में 30 लाख रुपए? जांच में जुटी एसटीएफ

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकवादी हामिद मंडल उर्फ हमीम के कथित सहयोगी आदित्य सिंह के बैंक खाते में 30 लाख रुपए जमा हैं. एक कॉलेज स्टूडेंट के बैंक अकाउंट में इतनी बड़ी रकम का पता चलने के बाद से पश्चिम बंगाल एसटीएफ के जांच अधिकारी भी हैरान हैं. एसटीएफ पता लगाने में जुटी है कि यह राशि किन खातों से आदित्य सिंह के खाते में ट्रांसफर की गयी. आदित्य सिंह से पूछताछ के साथ उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप की भी जांच चल रही है. जांच में संबंधित बैंक और आइटी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है.

हावड़ा की गली-गली में हमीद : उमेश राय

शहरी व नगर विकास मामलों के राज्यमंत्री उमेश राय ने एक दिन पहले कहा था कि हावड़ा शहर में एक हामिद मंडल नहीं, गली-गली में हामिद मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि आदित्य सिंह के खाते में 30 लाख रुपए जमा हैं, यह जानकर वह (मंत्री) खुद हैरान हैं.

हमीम मंडल के मददगार आदित्य के खाते में 30 लाख रुपए? जांच में जुटी एसटीएफ
पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय.

उत्तर हावड़ा के कुछ लोग हैं पुलिस की रडार पर

राज्यमंत्री ने आशंका जतायी कि केवल आदित्य सिंह ही नहीं, कुछ अन्य लोग भी उनकी (उमेश राय की) गतिविधियों की जानकारी हामिद मंडल तक पहुंचा रहे थे. उन्होंने बताया कि उत्तर हावड़ा के कुछ लोगों की पहचान की गयी है. उनकी निगरानी की जा रही है. उनके अनुसार, इन लोगों के विदेशों से संपर्क होने के सबूत भी मिले हैं.

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप के लिए खूबसूरत युवतियों का गैंग तैयार कर रहा था हमीम मंडल

रुपए के बदले देश की सुरक्षा से कर रहे समझौता

उमेश राय ने आरोप लगाया कि ये लोग रुपए की लालच में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और देश की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाये, तो उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल एसटीएफ ने हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी आदित्य को हावड़ा से किया गिरफ्तार

उमेश राय को पाकिस्तान से आये थे फोन

मंत्री ने बताया कि उनसे 5 करोड़ रुपए की मांग की गयी थी. उन्हें पाकिस्तान से फोन आया था. पहले उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब मुख्यमंत्री का नाम सामने आया, तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. इस मामले में हमीद मंडल उर्फ हमीम और उसकी प्रेमिका अर्पिता सरकार पुलिस की गिरफ्त में हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान मॉड्यूल तैयार कर रहा था हमीम मंडल, निशाने पर थे 6 मंत्री

The post हमीम मंडल के मददगार आदित्य के खाते में 30 लाख रुपए? जांच में जुटी एसटीएफ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles