Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हिरासत से साइबर अपराधी छुड़ाने का मामला:गिरिडीह पुलिस ने दो को दबोचा, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी


गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव में पुलिस हिरासत से साइबर अपराधी को छुड़ाने और पुलिस टीम पर हमला के मामले में दो आरोपियों को दबोचा है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना 10/11 जून की रात उस समय हुई, जब साइबर थाना की टीम आरोपी चुड़ामन मंडल को गिरफ्तार करने गांव पहुंची थी। पुलिस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए न केवल आरोपी को छुड़ा लिया, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान सरकारी वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस की स्पेशल टीम ने दो को पकड़ा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितवाहन उरांव के नेतृत्व में गठित इस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिकसोरिया गांव निवासी 51 वर्षीय जितन मंडल और 20 वर्षीय सूरज मंडल के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कई अन्य लोग भी शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और आरोपी को छुड़ाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल सभी लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विशेष टीम में कई थानों की संयुक्त भागीदारी इस पूरे अभियान में जिले के कई थानों की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान, बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। इसके अलावा एसडीपीओ की क्यूआरटी/सैट टीम और कई पुलिस जवान भी इस अभियान का हिस्सा बने।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles