Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

10 लाख के लिए विवाहिता को पीटा, फिर जिंदा जलाया,:सीवान के मठिया गांव की घटना, दहेज के लिए हत्या; पति, सास-ससुर समेत 5 पर प्राथमिकी


सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में दहेज के लिए विवाहिता को पीटने और जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान पुतुल (26) की मौत हो गई। अस्पताल में गंभीर हालत में उसने परिजनों को बयान दिया था। उसने ससुराल वालों पर मारपीट कर आग लगाने का आरोप लगाया। पुतुल की शादी 22 नवंबर 2019 को मठिया निवासी हरेंद्र तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने का ताना दिया जाता था। ससुराल वाले व्यवसाय बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपये मांग रहे थे। वे अन्य सामानों की भी मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर पुतुल के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। पुतुल के पिता ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बेटी ने कई बार प्रताड़ना की शिकायत की थी। पंचायत और रिश्तेदारों के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश हुई। इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। 25 को हुई थी मारपीट
पिता ने बताया कि 25 अक्टूबर को सुबह करीब 11:40 बजे उन्हें एक करीबी रिश्तेदार से सूचना मिली। बताया गया कि ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट कर रहे हैं। मायके वाले वहां पहुंचे तो पुतुल का पूरा शरीर जला हुआ था। गंभीर रूप से झुलसी पुतुल ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसे पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से आग लगा दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles