Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

15 मई तक स्व-गणना की सुविधा, 16 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक


जनगणना-2027 के पहले चरण में इस बार नागरिकों को खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा दी गई है। गुरुवार को समाहरणालय में उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्व-गणना व्यवस्था की समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और आसान बनेगी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शहर और गांव दोनों क्षेत्रों में लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जाए। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, बैंकिंग संस्थान, और चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। जनगणना के प्रथम चरण की पूरी प्रक्रिया को समझें…
1 से ऑनलाइन सेल्फ इनुमरेशन हो रहा है, जो 15 मई तक चलेगा। वेब पोर्टल se.census.gov.in पर स्व-गणना फॉर्म भरें। स्व-गणना के बाद एसई-आईडी मिलेगा। 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। {इस चरण में घर के निर्माण सामग्री, पानी के स्रोत, शौचालय, बिजली, इंटरनेट और संपत्ति (गाड़ी, मोबाइल) से जुड़े कुल 33 प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन जानकारी नहीं भरने पर भी प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 पर जानकारी ले सकते हैं। पूरी तरह गोपनीय रहेंगी दी गई सभी जानकारियां उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल स्व-गणना से प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी होगी। इससे डेटा संग्रहण में त्रुटियां कम होंगी और लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना से जुड़ी सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रहेंगी। डेटा सुरक्षित सर्वर पर एन्क्रिप्टेड रूप में रखा जाएगा और इसका उपयोग टैक्स, पुलिस या जांच कार्यों में नहीं होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles