Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

20 जिले में 50 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा:आज रांची में छाएंगे बादल, 35°C रहेगा पारा, 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट


राज्य में आज से 16 मई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी सभी 20 जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद सहित मध्य झारखंड के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जैसे दक्षिणी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी, हालांकि पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार को छोड़कर बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 13 मई को राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। 14 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर शेष जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान मौसम विभाग ने अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ हवा की रफ्तार 40-60 किमी प्रति घंटे रहने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से 13 और 14 मई को दक्षिणी और मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, खूंटी में तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका अधिक जताई गई है। जारी रहेगा बादल और बारिश का सिलसिला 15 और 16 मई को भी राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15 मई को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जिलों में गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। 16 मई को उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में यह प्रभाव ज्यादा रहेगा। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान में बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा। बादल और बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। रांची में बादल के साथ हल्की बारिश संभव आज रांची के आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 12 मई को आंशिक बादल के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान थोड़ा बढ़कर 34 डिग्री तक जा सकता है। 13 मई को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। 14 मई को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा 15 और 16 मई को भी रांची और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles