Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद

20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा काशीनगर में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आयी. 20 वर्षीय सौरभ कुमार पांडेय का शव यहां बरामद किया गया. सौरभ पड़वा थाना क्षेत्र के चनेया गांव का निवासी था. परिजनों के अनुसार, वह रांची से लौटकर रिश्तेदारों के घर भोजन करने गया था और रात करीब 11 बजे घर लौटने की बात कही थी. उसकी मां भी साथ गई थीं. मृतक के बहनोई मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि जब वे पत्नी को छोड़कर लौटे तो देखा कि सौरभ उल्टी कर रहा था. इसके बाद वह अचानक गायब हो गया. घर पर फोन करने पर पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंचा. रातभर खोजबीन की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

सुबह सूचना मिली कि काशीनगर में एक युवक का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि शव पर कपड़े नहीं थे और उसके कपड़े झाड़ियों में अलग रखे हुए थे. पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से जांच की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया. डॉ. एस.के. गिरी, डॉ. कादिर परवेज और डॉ. सचिन ने पोस्टमार्टम किया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मृतक के परिजनों से फर्द बयान दर्ज किया गया है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि सौरभ की मौत कैसे हुई.

The post 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles