Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

31 मार्च तक झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव:साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 27-28 मार्च को वज्रपात व तेज हवा, यलो अलर्ट जारी


राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार 31 मार्च तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव बना रहेगा, जिसके कारण कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 26 और 29 मार्च को मौसम शुष्क रहने के साथ आंशिक बादल छाये रहेंगे। 27 मार्च यानी रामनवमी के दिन राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अलग-अलग दिनों में अलग रहेगा प्रभाव मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं 30 मार्च को पूर्वी और मध्य भागों में तथा 31 मार्च को उत्तर-पश्चिम क्षेत्र को छोड़कर अन्य हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। 27 और 28 मार्च को वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका को देखते हुए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री बढ़ा है। गर्मी ने फिर बढ़ाई परेशानी बीते कुछ दिनों की बारिश और ठंडक के बाद अब तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम साफ रहने के कारण दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। खासकर पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे दक्षिणी जिलों में तापमान 37-38 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 18 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। एक दिन की गर्मी के बाद मिलेगी राहत मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल आज राज्य में किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है और दिनभर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 24 घंटे बाद मौसम फिर करवट लेगा और 27 मार्च से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। ऐसे में लोगों को एक दिन की गर्मी झेलने के बाद बारिश से राहत मिलने की संभावना है। बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और विशेषकर वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles