![]()
गोपालपुर थाना क्षेत्र के बादशाही पइन के पास सोमवार को जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें ओम प्रकाश यादव और जितेंद्र कुमार को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उदय सिंह को अरेस्ट किया है। ओम प्रकाश राय की ओर से उदय सिंह और उसके दोनों बेटे गौरव सिंह और उज्जवल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। ओम प्रकाश यादव का आरोप है कि वह अपने प्लॉट पर गए थे। इसी दौरान उदय सिंह और उनके दोनों बेटों ने गोली मार दी। गौरव सिंह और उज्जवल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। ओम प्रकाश यादव का आरोप है कि वह अपने प्लॉट पर गए थे। इसी दौरान उदय सिंह और उनके दोनों बेटों ने गोली मार दी। 2 बीघा प्लॉट का विवाद गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में उदय सिंह ने विवादित प्लॉट पर अपना दावा पेश किया है। उसने बताया है कि 31 मार्च 2026 को जमीन रजिस्ट्री कराई है। इसी जमीन पर ओम प्रकाश यादव अपना दावा पेश कर रहे हैं। मैं जमीन पर बाउंड्री वॉल कर रहा था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि 2 बीघा का प्लॉट है। ओम प्रकाश यादव ने घटना से पहले गोपालपुर थाने में उदय सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। अभी इस पर कार्रवाई चल रही थी। पुलिस की ओर से ओम प्रकाश यादव को प्लॉट पर जाने से मना किया गया था। उससे पहले ओम प्रकाश यादव प्लॉट पर चले गए। फिलहाल उदय सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। इनके दोनों बेटे लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इनके पास दो लाइसेंसी हथियार है। इसे कैंसल करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वर्ष 2024 में भी उनके लाइसेंस के कैंसिलेशन का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था। किस वजह से लाइसेंस कैंसिल नहीं हुआ और दोबारा इन्हें हथियार निर्गत हो गया। इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। दोनों बेटे लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हैं घटना से पहले गोपालपुर थाने में उदय सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। अभी इस पर कार्रवाई चल रही थी। पुलिस की ओर से ओम प्रकाश यादव को प्लॉट पर जाने से मना किया गया था। उससे पहले ओम प्रकाश यादव प्लॉट पर चले गए। फिलहाल उदय सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। इनके दोनों बेटे लाइसेंसी हथियार लेकर फरार हो गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इनके पास दो लाइसेंसी हथियार है। इसे कैंसल करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वर्ष 2024 में भी उनके लाइसेंस के कैंसिलेशन का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था। किस वजह से लाइसेंस कैंसिल नहीं हुआ और दोबारा इन्हें हथियार निर्गत हो गया। इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। लंबे समय से चल रहा है विवाद ओम प्रकाश यादव और उदय सिंह के बीच में विवाद चल रहा है। जिस प्लॉट पर विवाद हो रहा है, उसकी कीमत लगभग 40 करोड रुपए है। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि उदय सिंह का भी कारोबार जमीन से जुड़ा है। उनके बेटे भी इसी काम में है।
