Monday, August 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

631 कर्मियों ने दी हिंदी टिप्पण एग्जाम:कड़ी सुरक्षा, आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के बीच 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित


कैमूर में राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण परीक्षा रविवार को भभुआ शहर के प्लस टू हाईस्कूल केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई। जिला स्थापना शाखा से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के कुल 704 कर्मचारियों को इसमें शामिल होना था। इनमें से 631 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 73 कर्मी अनुपस्थित रहे। परीक्षा परिसर में पुलिस बल भी तैनात पिछले वर्ष परीक्षा में ‘फर्जी मुन्नाभाई’ की घटना को देखते हुए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों का गहन पहचान सत्यापन किया गया। अपर समाहर्ता को परीक्षा का पर्यवेक्षक और अपर समाहर्ता (राजस्व) को केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का लगातार निरीक्षण किया। परीक्षा परिसर में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और कर्मचारियों की टिप्पण व प्रारूपण क्षमता का आकलन करना है। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्न-पत्र का स्तर सामान्य बताया। प्रशासन की सख्ती के कारण पूरी परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles