Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

80+ बुजुर्गों के घर पहुंचेगी शिवहर पुलिस:शिकायत के लिए अब उन्हें नहीं जाना पड़ेगा थाने, ERSS पर कर सकते है संपर्क


शिवहर पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को अब अपनी शिकायत या समस्या के लिए थाने नहीं जाना पड़ेगा। पुलिस स्वयं उनके घर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराएगी।यह पहल पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर शुरू की गई है। अभियान के तहत, महिला थाना प्रभारी कल्याणी कुमारी के नेतृत्व में एक टीम ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस टीम ने बुजुर्गों से संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझा, साथ ही उन्हें नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। ERSS पर संपर्क कर सकते है बुजुर्ग पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए ERSS (डायल-112) पर संपर्क कर सकते हैं। कॉल प्राप्त होते ही डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में तैनात पुलिस वाहन नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनका हालचाल जानेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में अकेले रह रहे बुजुर्ग दंपत्तियों को इस पहल में विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे नागरिकों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, ताकि उनसे नियमित संपर्क बनाए रखा जा सके। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सुरक्षा और अन्य आवश्यक सहायता मिल सके। जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों की सूची को अद्यतन रखें और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इस पहल से स्थानीय निवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और संतोष का भाव देखा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles