Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आभूषण विक्रेता से 13 लाख के गहनों की छिनतई:गिरिडीह के सरिया में अपराधियों ने बाइक से धक्का देकर की वारदात, पुलिस जांच में जुटी


गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक आभूषण विक्रेता से करीब 13 लाख रुपए मूल्य के गहनों से भरा बैग छीन लिया गया। बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बड़की सरिया निवासी सचिन कुमार की सरिया बाजार में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उनके पास एक थैला था, जिसमें दुकान के कीमती आभूषण रखे हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगने से सचिन कुमार सड़क पर गिर पड़े। अपराधियों ने इसी का फायदा उठाकर उनके पास रखा आभूषणों से भरा थैला छीन लिया और तेजी से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि थैले में लगभग 13 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण थे। घटना की सूचना मिलते ही सरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि फागू पंडित भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना पर चिंता व्यक्त की। एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक सवार अपराधियों द्वारा छिनतई की घटना की पुष्टि हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles