Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में ई-रिक्शा पलटा, चालक समेत 5 श्रद्धालु घायल:गंगा स्नान करने जा रहे थे, एक की हालत गंभीर; बच्चे को बचाने में हुआ हादसा


शेखपुरा में मंगलवार को कमासी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक समेत 5 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान कमासी गांव निवासी नीतू देवी, संजीव कुमार, राजीव कुमार, चंद्र राम और ई-रिक्शा चालक ललन पासवान के रूप में हुई है। बच्चे को बचाने में बिगड़ा ई-रिक्शा का संतुलन जानकारी के अनुसार, सभी घायल ललन पासवान के ई-रिक्शा से लखीसराय जिले के बड़हिया में गंगा स्नान करने जा रहे थे। गांव से निकलते ही एक बच्चे को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया। 60 वर्षीय घायल की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर घायलों में कमासी गांव निवासी दुखी राम के 60 वर्षीय बेटे चंद्र राम की हालत गंभीर है। उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles