Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नेपाल के विराटनगर में शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, होटल में ठहरे पटना के प्रिंस की मौत

नेपाल के विराटनगर में शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, होटल में ठहरे पटना के प्रिंस की मौत

अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट

Raushan Anand Brother Death: खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में फरार चल रहे प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर में मौत का कारण सामने आ गया है. विराटनगर वार्ड संख्या-09 स्थित शुभम होटल के कमरा नंबर से रविवार को मिले इनपुट के अनुसार, शनिवार की रात अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण प्रिंस की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. होटल में मौजूद उसके दोस्तों ने आनन-फानन में उसे विराटनगर के नोबेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद सीमांचल और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में सनसनी फैल गई है.

चर्चित रौशन आनंद प्रकरण का प्राथमिक अभियुक्त था प्रिंस

  • फरार था आरोपी: मृतक प्रिंस यादव पटना के बहुचर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद का भाई था. वह इस पूरे प्रकरण में पटना पुलिस की प्राथमिकी (FIR) में मुख्य अभियुक्तों की सूची में शामिल था.
  • नेपाल में ली थी शरण: गिरफ्तारी के डर से प्रिंस अपने चार दोस्तों के साथ सीमा पार कर नेपाल भाग गया था और पिछले कुछ दिनों से विराटनगर के शुभम होटल में अपनी पहचान छिपाकर ठहरा हुआ था.

साथ ठहरे चार दोस्त हिरासत में; होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

“होटल के कमरे से शराब की बोतलें बरामद की गई हैं. घटना के वक्त प्रिंस के साथ मौजूद उसके चारों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. होटल के एंट्री रजिस्टर और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को जब्त कर गहन तफ्तीश शुरू कर दी गई है.”

विराटनगर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सहरसा (बिहार) में रह रहे प्रिंस के परिजनों को आधिकारिक सूचना दे दी गई है. पुलिस फिलहाल मृतक के माता-पिता और परिजनों के विराटनगर पहुंचने का इंतजार कर रही है. स्थानीय पुलिस कप्तानों के अनुसार, परिजनों से लिखित आवेदन मिलने और मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद ही मौत के सही कारणों की अंतिम कड़ियों का आधिकारिक खुलासा हो सकेगा.

अररिया की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles