बिहार सरकार के निर्देश पर आज औरंगाबाद जिले की 25 ग्राम पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं, जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा करने के लिए आवेदन दिए। कई लंबित मामलों का मौके पर ही समाधान कर लाभुकों को राहत प्रदान की गई। सहयोग शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें प्रखंड और जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ा। शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, कृषि, छात्रवृत्ति, दिव्यांगजन सहायता सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की। कर्मा भगवान पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन, एमएलसी ने किया उद्घाटन सदर प्रखंड की कर्मा भगवान पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कर्मा भगवान में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत और छात्राओं के स्वागत गान से हुई। अंचल अधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि इस शिविर के लिए पिछले एक महीने से आवेदन हासिल किए जा रहे थे। अब तक कुल 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निष्पादन कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जिनकी कोई समस्या या आवेदन शेष हो, वे शिविर में स्थापित काउंटर पर आवेदन दें, जिसका निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा। लाभुकों को बांटे गए कार्ड, 22 विभागों ने लगाए स्टॉल अपने संबोधन में विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब, जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। ।शिविर के दौरान एमएलसी ने लाभुकों के बीच श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया। वहीं 22 विभागों की ओर से विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, नल-जल योजना, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग समेत कई विभागों ने अपने-अपने काउंटरों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, दवा वितरण, आयुष्मान भारत कार्ड और यूडीआईडी कार्ड से संबंधित सुविधाएं प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और योजनाओं से जुड़े आवेदन जमा किए। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को सहयोग शिविरों के पारदर्शी, व्यवस्थित और परिणामोन्मुखी संचालन का निर्देश देते हुए आमजन से भविष्य में भी इन शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने की अपील की।
औरंगाबाद की 25 पंचायतों में लगा सहयोग शिविर:ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, लोगों को श्रम कार्ड-जॉब कार्ड मिला