Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भदानीनगर में फोरलेन किनारे दो शव मिले:खेत में जाते वक्त लोगों की दोनों शव पर पड़ी नजर, सड़क हादसे या हत्या की आशंका


रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में फोरलेन के पास खेत में दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना भदानीनगर के बनगड्ढा स्थित फोरलेन पर सड़क किनारे हुई। मृतकों की पहचान सौंदा डी जयनगर निवासी अमरजीत भुंईया और सोनू कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोग इसे संदिग्ध अवस्था में हुई मौत मान रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि यदि यह सड़क हादसा होता तो अभी तक बाइक बरामद नहीं हुई है। इस कारण हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना मिलने पर भदानीनगर थाना प्रभारी अख्तर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे और इसी दौरान उनकी नजर इन दोनों शव पर पड़ी। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। आशंका है कि युवक तेज रफ्तार में रहे होंगे, जिससे अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर दूर खेत में जा गिरे और पेड़ से टकराने से उनकी मौत हो गई। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस ग्रामीणों से भी गहन पूछताछ कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles