कोडरमा घाटी के मेघातरी पंचायत स्थित बंदरचुआ के पास तेल से लदा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद जहां राहत और बचाव कार्य की जरूरत थी, वहीं आसपास के गांवों के लोग अपने-अपने घरों से जार, बाल्टी, डेकची और जग लेकर मौके पर पहुंच गए। टैंकर से बह रहे तेल को भरने के लिए लोगों में होड़ मच गई। सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए यह इलाका तेल लूट का केंद्र बन गया। पीछे से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुआ टैंकर टैंकर चालक राजकुमार ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के हल्दिया से तेल लेकर नेपाल जा रहा था। कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास ढलान पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर का पिछला नोजल टूट गया और ब्रेक फेल हो गया। सामने चल रहे वाहनों को बचाने के प्रयास में चालक ने टैंकर को किनारे करने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दौरान चालक किसी तरह केबिन से बाहर निकल गया। जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर होती चली गई। पुलिस पहुंची तो भागे लोग टैंकर पलटने के साथ ही तेल तेजी से सड़क पर बहने लगा, जिसे भरने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग बिना किसी डर के रिसाव वाले हिस्से के पास पहुंचकर तेल इकट्ठा करने लगे।सूचना मिलने के बाद कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अधिकांश लोग वहां से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाने और यातायात को सामान्य करने के लिए प्रयास किए गए।
कोडरमा में टैंकर पलटा तो तेल लूटने उमड़ी भीड़:ट्रक ने टैंकर को पीछे से मारी टक्कर, नोजल टूटने हुआ ब्रेक फेल, सड़क किनारे पलटा