Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज के डीएम विशाल राज का तबादला:बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी के एमडी बनाए गए, 2017 बैच के है IAS अधिकारी


बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए आईएएस के 2017 बैच के अधिकारी विशाल राज को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें किशनगंज के समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी के पद से हटाकर अगले आदेश तक बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड, पटना का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि विशाल राज को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार और बिजली उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य चल रहा है। ऐसे में उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव का लाभ अब बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी को मिलेगा। प्रशासनिक व्यवस्था को बनाया बेहतर विशाल राज का कार्यकाल किशनगंज जिले में काफी सक्रिय और विकासोन्मुख माना गया। उनके नेतृत्व में जिले में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकासात्मक योजनाओं को गति मिली। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनके प्रयासों की चर्चा होती रही है। विशाल राज के तबादले की खबर सामने आने के बाद जिले के प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार किशनगंज के नए जिला पदाधिकारी के रूप में किस अधिकारी की नियुक्ति करती है। नए डीएम की तैनाती को लेकर प्रशासनिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बिहार सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य के ऊर्जा क्षेत्र और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विशाल राज अपनी नई जिम्मेदारी में बिजली उत्पादन से जुड़ी सरकारी कंपनी को किस प्रकार नई दिशा और गति प्रदान करते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles