मोतिहारी में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने स्वयं सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ सदर एसडीओ निशांत सिहारा और डीएसपी दिलीप कुमार सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। प्रशासन की टीम ने नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक से ज्ञानबाबू चौक तक और छतौनी थाना क्षेत्र के छतौनी चौक तथा हनुमानगढ़ी सहित कई संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। प्रशासन ने फ्लैग मार्च के जरिए असामाजिक गतिविधियों के प्रति सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। गली-मोहल्लों में ड्रोन से निगरानी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गली-मोहल्लों में ड्रोन से निगरानी कर छतों और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाना था। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात स्वयं ड्रोन संचालित करते दिखे, जो प्रशासन की सतर्कता को दर्शाता है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि जिले के अधिकांश स्थानों पर मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर कार्यक्रम अभी जारी हैं, लेकिन वहां भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जल्द ही शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो जाएंगे। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। प्रशासन की सक्रियता के कारण शहर में शांति व्यवस्था बनी हुई है और लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मना रहे हैं।
DM-SP ने ड्रोन से की छतों की मॉनिटरिंग:मोतिहारी में मुहर्रम पर प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च भी निकाला