Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में13 दिन बाद लापता किशोर बरामद:बाइक क्षतिग्रस्त होने के डर से चले गए थे सीवान


गोपालगंज।जिले के बरौली थाने के बलहा गांव से लापता दो किशोरों को पुलिस ने 13 दिन बाद किया सकुशल सिवान से बरामद कर लिया है। बरामद हुए किशोरों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों किशोरों की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी शिवाजी साह का बेटा विकाश कुमार और शामसाद आलम का बेटा रेहान आलम के रूप में की गई। 7 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी का दिया था आवेदन दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि 7 फरवरी को बरौली थाना में दोनों किशोरों के परिजनों ने गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया गया था। प्राप्त आवेदन के आधार पर बरौली थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान प्रारंभ कि कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 एवं थानाध्यक्ष बरौली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। एसडीपीओ 2 बोले-दोनों बच्चे कमाने के लिए गए थे सिवान गठित टीम द्वारा गुम हुए दोनो बच्चों को मानवीय एवं तकनीकी सहायता की मदद से सकुशल सिवान जिले से बरामद किया गया है। सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि गुम हुए दोनों बच्चों से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि मोटरसाईकिल छतिग्रस्त हो जाने के कारण बाइक मालिक के द्वारा बनवाने की बात कही जा रही थी एवं डराया धमकाया जा रहा था, जिस कारण ये दोनों बच्चे कमाने के लिए सिवान गये हुये थे। इस संबंध में पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओं पर विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles