Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बालूरघाट में 2 लाख कफ सिरप की बोतलों पर शुभेंदु अधिकारी ने चलाया रोड रोलर, कहा- बंगाल को नशामुक्त बनायेंगे

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को बुधवार को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने बालूरघाट में प्रतिबंधित कफ सिरप की करीब 2 लाख बोतलों पर खुद रोड रोलर चलाकर उसे नष्ट किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पश्चिम बंगाल को नशामुक्त बनायेगी. सीएम ने बालूरघाट में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की भी घोषणा की.

एसपी कार्यालय के बाहर सीएम ने चलाया रोड रोलर

शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री और बालूरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार के साथ दक्षिण दिनाजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के बाहर कतार में रखी गयी कफ सिरप की बोतलों पर रोड रोलर चलाया. इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखोपाध्याय भी मौजूद थे.

युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई देश के युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के प्रयासों का हिस्सा है. उन्होंने कहा- इसके माध्यम से मेरा संदेश है कि हमें युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालना होगा.

ये भी पढ़ें: बिहार की तर्ज पर बंगाल में भी हो पूर्ण शराबबंदी, विधानसभा में सौमेन करफा ने उठाया मुद्दा

पीएम के नशामुक्त अभियान का सीएम ने किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ‘बेहद प्रासंगिक और समयानुकूल’ है. उन्होंने कहा- हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद से बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं.

बीएसएफ और पुलिस ने जब्त किये थे मादक पदार्थ

बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने कहा कि पिछले 4 महीनों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इन मादक पदार्थों को जब्त किया था. आज हमने इन्हें प्रतीकात्मक रूप से नष्ट किया है. हम पश्चिम बंगाल को नशामुक्त बनायेंगे, यही संदेश है.

ये भी पढ़ें: पुलिस को शुभेंदु अधिकारी का ऑर्डर- अवैध शराब और ड्रग्स के खिलाफ 2 सप्ताह तक चलायें स्पेशल एंटी-ड्रग्स अभियान

बालूरघाट में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दिनाजपुर में बीएसएफ और पुलिस के बीच कोई तालमेल नहीं था, क्योंकि बीएसएफ के साथ शत्रु की तरह बर्ताव किया जाता था. अब ऐसा नहीं है. बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने बालूरघाट में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने की भी घोषणा की.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के 16 जिलों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध, रात 9 बजे से बंद हो जायेगा बार

The post बालूरघाट में 2 लाख कफ सिरप की बोतलों पर शुभेंदु अधिकारी ने चलाया रोड रोलर, कहा- बंगाल को नशामुक्त बनायेंगे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles