परिसदन भवन में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह खरवार ने की। मंच संचालन जिला महासचिव आदित्य कुमार रंजन ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री (यूपी) सह केंद्रीय राज्य प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार, प्रदेश सचिव मंगेश्वर राम मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उ विशिष्ट अतिथि ने कहा कि यूपी में मायावती सरकार की तर्ज पर झारखंड में भी कानून का राज स्थापित करने के लिए बसपा प्रयासरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रचुर खनिज व वन संपदा के बावजूद झारखंड के लोग बेरोजगारी व लाचारी का सामना कर रहे हैं। यहां की सरकार नहीं चाहती कि लोगों को रोजगार मिले। उनका जीवन संपन्न हो।
