सरायकेला। श्री शनिदेव भक्त मंडली ने स्पाईनल कोड की बीमारी से पीड़ित पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के 22 वर्षीय मंडली पुत्र सौरव सरकार 62 हजार रुपये की सहयोग राशि दी है, जिसे सदस्यों के आपसी सहयोग से संग्रहित किया गया है।कान्ड्रा निवासी सौरभ की नानी सोमा घोषाल के अनुरोध पर मंडली द्वारा सहयोग राशि उनके बैंक खाते मेंभेज दी गई।वर्तमान समय में सौरभ जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है ।सदस्य अतुल मुखर्जी के माध्यम से यह मामला मंडली के समक्ष पहुंचा।

