जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन क्लब में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डांस पार्टी के दौरान युवतियों से कथित छेड़खानी का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे क्लब में युवकों और युवतियों का एक ग्रूप पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। क्लब के अंदर हंगामा बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बाउंसरों ने बाहर निकाला, सड़क पर फिर भिड़े क्लब के अंदर स्थिति बिगड़ने पर बाउंसरों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों गुटों को बाहर निकाल दिया। हालांकि, बाहर आने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि वे एक बार फिर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते क्लब के बाहर मेन रोड पर भीड़ जमा हो गई। माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। चाकूबाजी में हिमांशु और प्रत्युष घायल इसी दौरान झड़प के बीच एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में एक अन्य युवक भी घायल हुआ। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे वहां भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दो युवक हिरासत में; CCTV खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि छेड़खानी के विरोध में दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके और अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
जमशेदपुर के डबल डाउन क्लब में चले लात-घूंसे:छेड़खानी के विरोध पर शुरू हुई मारपीट, क्लब के बाहर हुई चाकूबाजी, 2 घायल इलाजरत