पूर्णिया में 12 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव की है। मृतका की पहचान राज कुमार साह की बेटी ज्योति कुमारी के तौर पर हुई है। मां कंचन देवी ने बताया कि शनिवार को खेत में घास लाने गई थी। घर लौटने के बाद कमरे का दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। बेटी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ‘घर में साड़ी का झूला बनाकर खेल रही थी’ कंचन देवी ने अपने बयान में कहा कि बेटी घर में साड़ी का झूला बनाकर खेल रही थी। इसी दौरान उसका गला फंदे में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। घर में मचा कोहराम ज्योति दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता और एक भाई रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। ‘परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है’ वहीं, इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतका की मां ने पोस्टमार्टम नहीं कराने और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
संदिग्ध हालत में 12 साल की बच्ची की मौत:पूर्णिया में कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, मां बोली- साड़ी का झूला बनाकर खेल रही थी