भागलपुर में रविवार शाम दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग सुरेश पोद्दार(70) की धक्का-मुक्की के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। घटना सजौर बाजार की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सजौर बाजार की सरकारी हटिया जमीन पर कई लोगों ने वर्षों से स्थायी दुकानें बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। इसी हटिया में दुकान लगाने को लेकर महेंद्र पोद्दार के पुत्र रविशंकर पोद्दार और गोपी साह के पुत्र सुनील कुमार, छोटू कुमार के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटनास्थल पर ही तोड़ा दम विवाद बढ़ता देख रविशंकर पोद्दार के चाचा सुरेश पोद्दार दोनों पक्षों को शांत कराने पहुंचे। परिजन का आरोप है कि हंगामे के दौरान सुनील कुमार, छोटू कुमार और कैलाश साह के पुत्र सोनू कुमार ने मिलकर उनके साथ धक्का-मुक्की की। आरोपियों ने पास खड़ी साइकिल भी उनपर फेंक दी, जिसके बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि सुरेश पोद्दार केवल झगड़ा छुड़ाने गए थे, लेकिन धक्का-मुक्की के कारण उनकी जान चली गई। दुकान लगाने को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही सजौर थाना प्रभारी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सुनील कुमार, छोटू कुमार और सोनू कुमार को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) भेज दिया है। दोनों पक्षों के बयान पर छानबीन की जा रही है।
भागलपुर में दुकान लगाने के विवाद में मारपीट:धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरे बुजुर्ग, मौके पर मौत; पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया