Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर पटना में अर्बन हेल्थ सेंटर:स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार करेंगे उद्घाटन, गर्भवती महिलाओं की होगी फ्री जांच; एंटी रेबीज वैक्सीन भी मिलेगी


पटना में दिल्ली मॉडल के मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर आज नए अर्बन हेल्थ सेंटर की सौगात मिलेगी। पटना का सबसे बड़ा और आधुनिक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज चालू होगा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा इसका उद्घाटन करेंगे। अर्बन हेल्थ सेंटर के सामान्य ओपीडी में मौसमी और सामान्य बीमारियों का फ्री इलाज किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण और सुरक्षित प्रसव संबंधी सलाह, बच्चों का टीकाकरण और नवजात शिशुओं की देखभाल आदि की सविधा भी मिलेगी। वार्ड 38 के दरियापुर भट्टी में बने इस केंद्र का लाभ उस इलाके के डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा। यह केंद्र बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है, जहां उपचुनाव होना है। दरियापुर भट्ठी हेल्थ सेंटर में होगी 6 बेड की व्यवस्था वार्ड संख्या- 38 के दरियापुर भट्ठी रोड में दशकों से अतिक्रमित चार कट्ठा जमीन को मुक्त कराकर इस अस्पताल का निर्माण कराया गया है। पटना नगर निगम द्वारा NOC देने के बाद बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत BMSICL की ओर से 1.16 करोड़ रुपये की लागत से भवन को तैयार किया गया है। इस नए अर्बन हेल्थ सेंटर भवन में 12 कमरे, 6 शौचालय, एक बड़ा हॉल और आपातकालीन स्थिति के लिए 6 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां जल्द ही पॉली क्लिनिक और हाइटेक अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल होगी। इसके अलावा नेत्र जांच के लिए आधुनिक मशीनें और एंबुलेंस की व्यवस्था भी होगी। फिजियोथेरेपी विंग भी शुरू करने की योजना है। दो डॉक्टरों के साथ नर्स और अन्य स्टाफ की हुई नियुक्ति राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत इस केंद्र के संचालन के लिए दो डॉक्टरों डॉ. केएम अंशिका और डॉ. निवेश कुमार के साथ नर्स और अन्य स्टाफ की नियुक्ति हो गई है। वार्ड 37, 39, 40 और 42 के लोग भी यहां इलाज करवा सकेंगे। वर्तमान में राज्यभर में करीब 148 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिनमें से 33 पटना में हैं। इन 33 केंद्रों में से अधिकता एक-दो कमरों वाले किराए के भवनों में चल रहे हैं। नौ केंद्र ही सरकारी भवनों में हैं। वार्ड-38 में बने इस केंद्र को बेहतर तरीके से तैयार किया गया है। मुसल्लहपुर हाट के छात्रों को मिलेगी सुविधा दूसरी ओर वार्ड संख्या 48 के पार्षद डॉ. इंद्रदीप चंद्रवंशी ने बताया, ‘नंद नगर कॉलोनी में बने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के रूप में विकसित किया गया है। इस केंद्र के चालू होने से नंद नगर और नयागांव स्लम बस्ती की करीब 10 हजार की गरीब आबादी सहित कुल एक लाख से अधिक को राहत मिलेगी। इस वार्ड के अंतर्गत मुसल्लहपुर और सैदपुर इलाके में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। अब इन सभी छात्रों और स्थानीय लोगों को मौसमी और सामान्य बीमारियों के लिए महंगे निजी डॉक्टरों के पास नहीं जाना पड़ेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles