Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में विशेष लोक अदालत की तैयारी:पेंडिंग केस के तुरंत निपटारे के लिए 6 और 7 जुलाई को मीटिंग


कैमूर जिला व्यवहार न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत से पूर्व होने वाली बैठकों की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 6 और 7 जुलाई को पक्षकारों की बैठकें होंगी, जिनमें आपसी सहमति से वादों की सूची तैयार की जाएगी। यह विस्तार सर्वोच्च न्यायालय में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत सह समाधान समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। पक्षकारों को थानों के माध्यम से नोटिस भेजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनुराग और सचिव डॉ. शैल ने बताया कि पक्षकारों को थानों के माध्यम से नोटिस भेजे जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, भभुआ जिला व्यवहार न्यायालय स्थित स्थायी लोक अदालत की पीठ अब सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार) जनहित से जुड़े वादों की सुनवाई कर रही है। इसमें वायु, सड़क, जल परिवहन, डाक, टेलीफोन, बिजली, जलापूर्ति, सार्वजनिक स्वच्छता, अस्पताल, बीमा और बैंकिंग से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है। अवसर का फायदा उठाने की अपील स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे लंबी अदालती प्रक्रियाओं से बचने और जनोपयोगी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं। यहां मामलों का निष्पादन बिना किसी अतिरिक्त अदालती शुल्क के और कम समय में सुनिश्चित किया जाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles