मधुबनी के मधेपुर प्रखंड के खुजोरी गांव में डायल 112 पुलिस टीम की कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेंद्र कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को निर्देश दिया है कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की हर पहलू से जांच की जाएगी। मारपीट की पुष्टि होने पर होगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा महिला के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार की पुष्टि होती है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी योगेंद्र कुमार ने दोहराया कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और निर्णय तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर ही लिया जाएगा। फिलहाल, झंझारपुर एसडीपीओ मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मधुबनी में डायल 112 पुलिस टीम का वीडियो वायरल:महिला से मारपीट मामले में एसपी ने दिए जांच के आदेश, दोषी पाने पर होगी कार्रवाई