Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:बल्ब जलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार जोड़ते समय हुआ हादसे का शिकार


पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बनिया पट्टी काझा, वार्ड नंबर 05, के नगर पूर्णिया निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल यादव के रूप में हुई है, जो सुखदेव लाल यादव के पुत्र थे। मृतक के पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि उनके पिता घर में बल्ब जलाने के लिए बिजली के बोर्ड में तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट का तेज झटका लगा और वे जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने छोटेलाल यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पूर्णिया पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ रितेश कुमार के अनुसार, प्रथमदृष्टया जांच में पता चला है कि व्यक्ति की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles