Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम परिसर में वार्ड पार्षद सुनीता मांझी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


भास्कर न्यूज | पूर्णिया वार्ड-37 की वार्ड पार्षद सुनीता मांझी का दिल्ली में इलाज के दौरान हुए असामयिक निधन के बाद गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर नगर निगम परिसर लाया गया। यहां महापौर विभा कुमारी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक में नगर निगम कार्यालय पूरे दिन बंद रहा। श्रद्धांजलि सभा में महापौर विभा कुमारी ने कहा कि सुनीता मांझी का निधन नगर निगम परिवार और पूरे शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बीमारी के दौरान पति अजय मांझी और पूरे परिवार की सेवा भावना की भी सराहना की। विशेष रूप से पुत्र गोलू कुमार द्वारा मां की सेवा को पुत्र धर्म का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। श्रद्धांजलि सभा के बाद मनिहारी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। सभा में उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह, समाजसेवी जितेन्द्र यादव, भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह, अजय मांझी सहित कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles