जामताड़ा में 8 साइबर अपराधी गिरफ्तार:दिल्ली और महाराष्ट्र के लोगों को बनाते थे निशाना, दो थाना क्षेत्रों से आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Date:


जामताड़ा साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्रों से आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से 20 मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। यह गिरोह लाखों रुपए की साइबर ठगी में शामिल था। यह सभी अपराधी दिल्ली और महाराष्ट्र के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने जामताड़ा साइबर थाना में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। नारायणपुर थाना क्षेत्र के विक्रमडीह गांव में एक जोरिया के पास से, जबकि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के निजकजरा में महुआ पेड़ के पास से सभी अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में विशाल मंडल (25 वर्ष, पिता खिटीश मंडल, ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर), प्रद्युम मंडल (26 वर्ष, पिता शंकर मंडल, ग्राम मटाड़, थाना करमाटाड़), राहुल कुमार मंडल (23 वर्ष, पिता कोकिल मंडल, ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर) शामिल हैं। इनके अलावा, बिक्रम मंडल (26 वर्ष, पिता अर्जुन मंडल, ग्राम रसनजोरी, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह), बबलू मंडल (20 वर्ष, पिता कुसुम मंडल, ग्राम मिरगा, थाना नारायणपुर), समीर अंसारी (18 वर्ष, पिता मरहूम शरीफ अंसारी), अली मोहम्मद (20 वर्ष, पिता काशिम मियाँ, दोनों ग्राम आलगचुवाँ) और सौकत अंसारी (29 वर्ष, पिता नौशाद अंसारी, ग्राम सतुआटॉड़) भी पकड़े गए हैं। अंतिम तीन करमाटांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। चार आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल गिरफ्तार अपराधियों में विशाल मंडल, प्रदुम मंडल, विक्रम मंडल और शौकत अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास है, जो पूर्व में भी जेल चुके हैं। ये सभी बिजली बिल नहीं जमा करने के नाम पर और फोन पर पर 2000 का कैशबैक का लालच देकर भी ठगी का शिकार करते थे। एसपी ने बताया कि विशाल मंडल दिल्ली के एक पीड़ित मोहम्मद हुसैन आजाद से 1,19,036.45 रुपए की ठगी किया है। विक्रम मंडल दिल्ली के एक के पीड़ित सुरेश प्रसाद सिंह से एक लाख 49387 रुपए और 29 पैसे का ठगी किया है। वहीं, शौकत अंसारी महाराष्ट्र के पीड़ित मोमिना अब्दुल कलाम अंसारी से 12070.80 रुपए का ठगी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

RBI’s agenda: capital account liberalisation, globalisation of rupee and digital payment system | Business News

4 min readMumbaiUpdated: Jun 8, 2024 09:04 AM IST Gearing...

Nasa targets early March to send humans back around the Moon

Nasa sets the launch date following a successful "wet...

रातसीली गांव के डाढ़ी बगीचा में भाजपा की बैठक संपन्न, जी राम जी योजना को लेकर विमर्श किया

डुमरी|डुमरी के रातसीली गांव के डाढ़ी बगीचा में प्रखंड...
Join Us WhatsApp