Tuesday, July 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Gopalganj Girl Anokhi Kumari Wins Miss Fresher Title at NEIAH Shillong

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के पुरखास गांव निवासी अनोखी कुमारी ने शिलांग में आयोजित ‘फ्रेशर्स 2026’ समारोह में ‘मिस फ्रेशर’ का खिताब जीता है। वह नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी (NEIAH) में BAMS प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। इस उपलब्ध

.

मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित NEIAH में हुए इस समारोह में अनोखी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, मंच संचालन क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुति से निर्णायक मंडल और उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें ‘मिस फ्रेशर 2026’ के सम्मान से नवाजा गया।

निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका हैं मां

अनोखी कुमारी की मां रीता कुमारी एक निजी स्कूल की प्रधानाध्यापिका हैं, जबकि पिता कृष्ण मुरारी पांडेय पेशे से पत्रकार हैं। अनोखी वर्तमान में NEIAH में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं।

यह सम्मान समारोह विशेष रूप से बिहार-झारखंड के मेडिकल विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। इस उपलब्धि से संस्थान में अध्ययनरत बिहार और झारखंड के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिवार और शुभचिंतकों में भी खुशी का माहौल है। अनोखी की सफलता को बिहार और झारखंड के छात्रों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

अनोखी की सफलता पर उनकी मां रीता कुमारी, पिता कृष्ण मुरारी पांडेय, भाई आयुष पांडेय, नाना मदन दुबे सहित सहपाठियों, शिक्षकों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में करेंगी नाम रोशन

उनका कहना है कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिणाम है। छात्र-छात्राओं का मानना है कि अनोखी आने वाले समय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक दोनों क्षेत्रों में संस्थान का नाम रोशन करेंगी।

काफ्रेशर समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना, उन्हें संस्थान के माहौल से परिचित कराना और उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles