Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर-पटना रोड जाम, छात्र संगठन का प्रदर्शन:पेपर लीक के मुद्दे पर आइसा ने आगजनी कर जताया विरोध, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा


छात्र संगठनों ने NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ आज बिहार बंद बुलाया है। बंद का असर समस्तीपुर में सुबह से ही दिख रहा है। छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। साथ ही कई जगहों पर सड़क जाम किया। आइसा कार्यकर्ता सुबह जिला सचिव सुनील कुमार के नेतृत्व में शहर के हॉस्पिटल गोलंबर के पास पहुंचे। बीच सड़क पर आगजनी कर समस्तीपुर-पटना मार्ग को जाम कर दिया। जिसके चलते दोनों लेन में वाहनों की कतार लग गई। जाम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र तिरंगा और संविधान का प्रतीक लेकर पहुंचे थे। शहर में सुरक्षा कड़ी छात्र संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए जिले में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। एसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles