Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राजधानी समेत पांच ट्रेनें डायवर्ट:28 जुलाई से 9 अगस्त तक टाटानगर नहीं आएगी नीलांचल और राजधानी एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रीशेड्यूल


बालासोर में रेलवे की ओर से एनई (नन इंटरलॉकिंग) वर्क को लेकर 28 जुलाई से 9 अगस्त तक राजधानी समेत पांच ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। कई ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 28 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त और 7 अगस्त को टाटानगर होकर नहीं चलेगी। 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस भी 28 जुलाई, 4 अगस्त और 5 अगस्त को टाटानगर-हिजली होते हुए नहीं चलेगी। ये दोनों ट्रेनें चांडिल से कांड्रा-सीनी-राजखरसावां और नयागढ़ होते हुए गंतव्य को जाएंगी। इसके अलावा 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 29 जुलाई, 2 अगस्त, 5 अगस्त और 9 अगस्त को नयागढ़, राजखरसावां-पुरुलिया-भोजूडीह-गोमो होते हुए चलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles