Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जैश आतंकवादी गिरफ्तार, सीएम पर हमले की साजिश

जैश आतंकवादी गिरफ्तार, सीएम पर हमले की साजिश

कोलकाता : मो हामिद को बर्दवान के रेनेसां हाउसिंग से गिरफ्तार किया गया है. जैश-ए-मुहम्मद का आतंकवादी हामिद सज्जाद भट समूह से जुड़ा है और यह कई वर्षों से बंगाल में रह रहा था. गिरफ्तार हामिद के पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, कार्यक्रमों और वीआईपी की यात्राओं से संबंधित सभी दस्तावेज बरामद हुए है. बताया जा रहा है कि जैश आतंकवादी का मुख्यमंत्री पर हमला करने की योजना थी. पुलिस को उसके पास से कुछ और सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं, जिनके बारे में जांच अधिकारी अभी भी बात करने से कतरा रहे हैं.

रेनेसां हाउसिंग से किया गया गिरफ्तार

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बर्दवान पुलिस और एसटीएफ ने कल सुबह करीब 8:30 बजे छापा मारा और बर्धमान के रेनेसां हाउसिंग से आतंकवादी को गिरफ्तार किया. आतंकवादी मो हामिद के पास सरकार की कई गतिविधियों, विशेष रूप से मुख्यमंत्री की गतिविधियों से संबंधित सभी गोपनीय जानकारी थी, जैसे कि वे किस वाहन में यात्रा कर रहे थे, वे वाहन में कब बैठते थे, वाहन कितनी दूर तक जाता था, वाहन का चालक कौन था और वाहन कहां पार्क किया जाता था. पुलिस मुख्यालय के लिए यह जानकारी काफी चिंताजनक है.

कपड़ा कारखाने में काम करता था काम

खुफिया सूत्रों के अनुसार, हामिद हावड़ा के पीलखाना का निवासी था. वह एक कपड़ा कारखाने में काम करता था. वह दो महीने पहले बर्धमान गया था. उसने पाकिस्तान से प्रशिक्षण प्राप्त किया था. वह आईएसआई हैंडलर के रूप में काम कर रहा था. वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के नियमित संपर्क में था. मो हमिद सज्जाद भट्ट समूह के अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से संबंध हैं. इसलिए, मुख्यमंत्री पर हमले की साजिश खुफिया एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गई है. सज्जाद भट समूह सुपारी लेकर हत्या करने और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोहल्ले में कम ही लोगों से था बोलचाल

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हामिद पिछले दो-तीन महीनों से अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था. पति-पत्नी, दो बेटे और एक बेटी साथ रहते थे. निवासियों में से किसी ने भी हामिद को ज़्यादा नहीं देखा था. हालांकि, परिवार के सदस्य नियमित रूप से उनसे मिलने आते थे. इस संदर्भ में भाजपा विधायक और पूर्व एनएसजी कमांडर दिपांजन चक्रवर्ती ने कहा- इन आतंकवादियों को जमीनी स्तर पर समर्थन मिल रहा था, जिस तरह जम्मू-कश्मीर में उनका समर्थन खत्म किया गया है, हमें यहां भी वही करना होगा.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles