
बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
बीरभूम जिले में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में रविवार प्रातः दुबराजपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू ढो रहे 18 ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया.
बालू से लदे 18 ओवरलोड ट्रक जब्त
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रात के अंधेरे में भारी संख्या में ओवरलोड ट्रकों के जरिए अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर दुबराजपुर थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर एक-एक कर ट्रकों की जांच शुरू की. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन कर बालू से लदे 18 ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर थाने लाया गया.
पुलिस कर रही कागजत की जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहनों के दस्तावेजों और खनिज परिवहन से जुड़े कागजात की जांच की जा रही है.जिन वाहनों में अनियमितता पाई जाएगी, उनके खिलाफ खनिज एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अवैध ढुलाई के खिलाफ तेज हुई कार्रवाई
गौरतलब है कि बीरभूम जिले में अवैध बालू खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने हाल के दिनों में अभियान तेज कर दिया है. लगातार हो रही कार्रवाई से बालू माफियाओं पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है. पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम
