Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में युवक का शव बोरे में बंद मिला:दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, आज सुबह से था लापता


मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव बोरे में बंद मिला है। आज स्थानीय लोगों ने खेत के पास सड़क पर एक लावारिस बोरा देखा, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी। इसलिए लोगों ने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी। लोगों ने जब पास जाकर देखा, तो बोरे में एक युवक का शव बुरी तरह ठूंसा हुआ मिला। सूचना मिलते ही बरूराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान 18 साल के फरमान आलम (उर्फ परवेज) के रूप में हुई है, जो कमालपुर विथनॉल, वार्ड संख्या 13 का निवासी था। उनके पिता का नाम असलम आलम है। फरमान आज सुबह से लापता था। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में शोक छा गया और परिजनों ने तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला बरूराज थाना क्षेत्र के कमालपुर खजुरबानी इलाके का है। हत्या कर शव को फेंकने की आशंका घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर से FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मिट्टी, खून के धब्बे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस को बरूराज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। डीएसपी ने कहा है कि “पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया से यह हत्या का मामला लग रहा है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।” पुलिस मृतक युवक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और आपसी रंजिश के बिंदुओं पर जांच केंद्रित कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles