Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Shibu Soren Statue Unveiling in Ramgarh

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल पूरे झारखंड में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर उनके पैतृक गांव नेमरा के सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस मौके पर न सिर्फ रामगढ़ बल्कि पूरे राज्य

.

कार्यक्रम को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में खास उत्साह का माहौल है। श्रद्धांजलि देने के लिए दूर-दराज से लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिससे यह आयोजन एक बड़े जनसमागम का रूप लेता दिख रहा है। स्थानीय स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया-संवारा जा रहा है।

सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में स्थापित शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में स्थापित शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिरकत

इस अहम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं शामिल होंगे। प्रतिमा का अनावरण सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में किया जाएगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम लुकैयाटांड़ में आयोजित होगा। जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन के अनुसार, नेमरा में अलग से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए संयोजक मंडली के प्रमुख विनोद किस्कु सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। गुरुजी के परिवार के सभी सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया है।

10 हजार की भीड़ के लिए विशेष इंतजाम

कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत और उपायुक्त ऋतुराज खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिबू सोरेन का झारखंड आंदोलन में योगदान और अलग राज्य के गठन में उनकी भूमिका को देखते हुए यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गुरुजी की स्मृति को समर्पित आदिवासी महोत्सव

इस बार विश्व आदिवासी दिवस को केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे आदिवासी अस्मिता, परंपरा और आधुनिक तकनीक के सबसे बड़े प्रदर्शन के रूप में मनाने की तैयारी है।

राज्य सरकार 9 और 10 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव’ आयोजित करेगी, जिसे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति को समर्पित किया गया है। पिछले वर्ष उनके निधन के कारण मुख्य कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण मोरहाबादी मैदान से बिरसा चौक तक निकलने वाली भव्य आदिवासी जतरा होगी। राजधानी रांची के साथ-साथ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धांजलि सभाएं और पारंपरिक आयोजन होंगे।

इसके अलावा दिल्ली में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी का चयन किया जा चुका है। इसको लेकर सूचना भवन में बैठक भी हो चुकी है।

हाट-बाजार, 100 स्टॉल और 5 हजार कलाकार

महोत्सव में इस बार देशभर से 5 हजार से अधिक आदिवासी कलाकार, लोक कलाकार और सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। परिसर में 100 स्टॉलों वाला आदिवासी हाट-बाजार सजाया जाएगा, जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

शिबू सोरेन का निधन बीते साल दिल्ली में हुआ था। तब पीएम नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी थी।

शिबू सोरेन का निधन बीते साल दिल्ली में हुआ था। तब पीएम नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंच कर श्रद्धांजलि दी थी।

यहां झारखंडी व्यंजन, पारंपरिक कलाकृतियां, वन उत्पाद, हस्तशिल्प और हथकरघा की प्रदर्शनी लगेगी, वहीं शिल्पकार लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन भी देंगे। युवा संवाद, सेमिनार, फूड जोन और सांस्कृतिक मंच भी बनाए जाएंगे।

पहली बार ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल और ट्राइबल फैशन शो का आयोजन होगा। साथ ही ड्रोन लाइट शो, डिजिटल टनल, एआर-वीआर, इमर्सिव एक्सपीरियंस सेंटर, काइनेटिक एलईडी वीडियो वॉल, होलोग्राफिक फैन, इंटरएक्टिव फ्लोर प्रोजेक्शन, डिजिटल स्टैंडी और एआई आधारित 3-डी चैटबॉट जैसे आधुनिक आकर्षण शामिल होंगे। गुरुजी के जीवन और संघर्ष पर आधारित विशेष डिजिटल ट्रिब्यूट और प्रदर्शनी भी इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण बनेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles