प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई

Date:


भास्कर न्यूज|डुमरी डुमरी प्रखंड क्षेत्र के सिरसी ता नाले उर्फ ककड़ोलता में गत 5 फरवरी को आयोजित सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर शनिवार को अकासी पंचायत भवन परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने की। बैठक में कार्यक्रम की सफलता, व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से धार्मिक स्थल की व्यवस्था को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। समीक्षा के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदु सामने आए। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि पूजा स्थल के चारों ओर शौचालय की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि स्वच्छता बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि प्लास्टिक कचरा गाय, बैल और बकरी जैसे मवेशियों द्वारा खा लिया जाता है, जिससे उनकी मृत्यु तक हो जाती है। इसके अलावा, कुछ श्रद्धालुओं द्वारा पूजा स्थल पर शराब सेवन कर बोतलें खेतों में फोड़ देने की घटनाओं पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने ऐसे कृत्यों पर रोक लगाने और धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता बताई। पंचायत के बैगा, महतो, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया तथा अन्य ग्रामीणों की ओर से धार्मिक स्थल के समुचित विकास के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने पर सहमति जताई। आगामी 8 मार्च को पुनः एक वृहत रूप से बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें विकास योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ बैठक का समापन धार्मिक स्थल की गरिमा, स्वच्छता और समुचित विकास के संकल्प के साथ किया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर भविष्य में और बेहतर आयोजन का भरोसा जताया गया। बैठक में अकासी, नौगाई, सिरसी और पुटरुगी के बैगा, महतो, पंचायत समिति सदस्य, क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर कमले उरांव, पंचायत समिति सदस्य पलासी दास उरांव, करमु मुंडा, सुखदेव मुंडा, पेचा मुंडा, अकलू भगत, जून उरांव, मंगरा उरांव, सुरेश भगत, सुमेश उरांव, वासुदेव भगत, गुलाब मुंडा, श्रीराम उरांव, राकेश भगत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भांगड़ में बमबाजी से चढ़ा सियासी पारा, टीएमसी का विरोध मार्च आज

Table of Contentsथाने के पास विधायक के काफिले पर...

Uttarakhand education staff to boycott work over ‘assault’ of director by BJP MLA supporters

Employees of the Uttarakhand education department will abstain from...

Are you cut out for living and working in Antarctica?

Jobs are available on the icy continent for chefs,...
Join Us WhatsApp