Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में संत रविदास की 650वीं जयंती:कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन, भाजपा नेताओं और श्रद्धालुओं ने अर्पित की पुष्पांजलि


अररिया के शिवपुरी वार्ड संख्या 09 स्थित संत रविदास आश्रम में शिरोमणि संत रविदास की 650वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश से प्राप्त कलश पर पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने संत रविदास के कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… रविदास के विचार समाज के लिए प्रेरणादायी मुख्य अतिथि सहित अन्य भाजपा नेताओं ने संत रविदास के विचारों को याद किया और उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास का जीवन और उनके विचार समाज को समानता, भाईचारा, सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे इस अवसर पर मंदिर के पुजारी मुसहरु दास, कृष्ण चंद्र दास और देव नारायण राम भी मौजूद थे। इनके अतिरिक्त, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सुराणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला मंत्री कनकलता झा और सुष्मिता ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, पूनम यादव, नगर महामंत्री संजीव कुमार पासवान, विजेंद्र दास सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल में रहा। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने “संत रविदास अमर रहें” के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संत रविदास के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे तथा आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles