Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'31 अक्टूबर तक पूरी होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया':गोपालगंज में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले – 73 हजार टीचर्स ने आवेदन किया


गोपालगंज में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य में सभी प्रकार के स्थानांतरण की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। पहले चरण में एक लाख से अधिक शिक्षकों में से 73 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने पोर्टल पर आवेदन किया है। शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि इन आवेदनों के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया 10 अगस्त के बाद शुरू होगी। सामान्य स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक आवेदन कर सकेंगे शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या भ्रम की स्थिति से बचने के लिए पटना में सभी संबंधित पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक बुलाई गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरण के लिए बनाए गए नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। सामान्य स्थानांतरण (जनरल ट्रांसफर) की प्रक्रिया के लिए भी तारीख पहले से निर्धारित है। शिक्षा मंत्री के अनुसार, 17 सितंबर से पोर्टल खोला जाएगा, जिसके बाद सामान्य स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। स्थानांतरण पंचायत के दायरे में किया जाएगा जो शिक्षक सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन करेंगे, उनके आवेदन पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। वहीं, जो शिक्षक आवेदन नहीं करेंगे, उनके मामले पर सामान्य स्थानांतरण के तहत विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि, शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि 5 वर्ष से अधिक समय से एक स्थान पर पदस्थापित शिक्षकों का स्थानांतरण स्वतः किया जाएगा। इसके साथ ही, अपने ही ब्लॉक में लंबे समय से पदस्थापित शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी की जाएगी। महिला शिक्षकों के लिए भी स्थानांतरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रावधान बताया गया है। महिला शिक्षकों का स्थानांतरण उनके ही पंचायत के दायरे में किया जाएगा। स्थानांतरण की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य ऐसे शिक्षकों को भी निर्धारित तिथि से पोर्टल पर आवेदन करना होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़े और समय पर पूरी हो। पहले चरण में आवेदन कर चुके शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया 10 अगस्त के बाद शुरू होगी, जबकि सामान्यe स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से आवेदन लिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रकार के स्थानांतरण की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles