Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में रोड एक्सीडेंट में कांवरिया की मौत:बाइक सवार दोस्त गंभीर घायल, देवघर जा रहे थे


बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र में रविवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक कांवरिया की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अरबल जिला के बघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करपी निवासी देवेंद्र नाथ सिंहा के 31 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान सैदपुर निवासी संतोष मिश्रा के पुत्र दुर्गेश मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विशाल कुमार और दुर्गेश मिश्रा सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाइक से देवघर बाबा धाम जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सुईया-कटोरिया सड़क मार्ग पर सुईया सतलेटवा के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने अथवा खुद से किसी वाहन में टक्कर मारने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई कि हादसे के कारण किया है। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर विनोद कुमार ने जांच के बाद विशाल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्गेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इलाज के बाद होश में आने पर उसने अपने परिजनों की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा इसके बाद प्रशासन की ओर से घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। इधर, घटना की सूचना पर सुईया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि विशाल गंगाजल लेकर बाबा धाम में जलाभिषेक करने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन भगवान को कोसते हुए बिलखते रहे। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles