Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

A group of five hundred pilgrims left from Bharno for Amareshwar Dham.

सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार को भरनो प्रखंड से पांच सौ की संख्या में शिवभक्तों का कांवरिया जत्था भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आमरेश्वर धाम, अंगराबाड़ी के लिए रवाना हुआ। भरनो बस्ती बाजार टांड़ से सुबह कांवरियों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद य

.

कांवरियों का नेतृत्व गया प्रसाद केसरी व मुखिया ललिता देवी ने किया।यात्रा शुरू करने से पहले सभी कांवरियों ने भरनो बस्ती बाजार टांड़ स्थित श्रीविष्णु मंदिर, शिव मंदिर व देवी मंडप में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पारस नदी से कांवर में विधिवत जल लेकर कांवरियों ने ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ पैदल आमरेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किया। कांवर यात्रा में भरनो प्रखंड सहित आसपास के कई गांवों के युवक-युवतियां, महिलाएं, बच्चे व पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए।इससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। सभी कांवरियों को भरनो स्थित पारस नदी से आचार्यों द्वारा विधि विधान से पवित्र जल उठवाया। इसके बाद करीब 70 से 75 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए अंगराबाड़ी स्थित आमरेश्वर धाम पहुंचेंगे। कांवर यात्रा का नेतृत्व कर रहे गया प्रसाद केसरी ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षों से भरनो से शिवभक्तों को आमरेश्वर धाम अंगराबाड़ी लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कांवर यात्रा में शामिल होते हैं और पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।उन्होंने बताया कि लंबी पैदल यात्रा के दौरान कांवरियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है। रास्ते में नाश्ता, भोजन, पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था नवयुवक संघ भरनो के अलावा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से की जाती है, ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।कांवर यात्रा को सफल बनाने में भरनो के विभिन्न सामाजिक,धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।यात्रा की व्यवस्था एवं कांवरियों की सुविधा में विहिप बजरंग दल अध्यक्ष सुदामा केसरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, संजय गुप्ता, शिव केसरी, हरिशंकर शाही, श्रीकांत प्रसाद केसरी, पीके सिंह, आशीष केसरी, शंभू केसरी, जयंत केसरी, विवेक केसरी, दीपक केसरी, अजीत प्रसाद केसरी, मुनकु केसरी, गुलशन केसरी, विनोद केसरी, रोशन केशरी, विजय गुप्ता, अनुज मिश्रा, आचार्य सुदर्शन मिश्रा, नवल किशोर मिश्रा, रामाकांत मिश्रा, गौतम मिश्रा सहित अन्य भरनोवासियों का सराहनीय योगदान रहा। पांच सौ की संख्या में शिवभक्तों का कांवरिया जत्था जलाभिषेक करने के लिए रवाना।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles