Monday, August 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'तोहरे के याद हमर आवेला की ना ए जान':आंखों में आंसू, दर्द भरे भोजपुरी गानों पर बनाई रील; वीडियो बनाने के बाद महिला पंखे से लटकी


‘निंदिया ना आवे जागी, रोवत बानी रात में…काहे ना बुझत बानी कौना हालत में।’ दर्द भरे भोजपुरी गानों पर रिल्स बनाने वाली भोजपुर की चर्चित महिला क्रिएटर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम ID पर आंखों में आंसू लिए तीन दर्द भरे भोजपुरी गानों पर रिल्स बनाई, फिर उसी कपड़े में अपनी जान दे दी। महिला के गर्दन पर अर्ध चंद्र आकार का निशान पाया गया है। सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतका ने मरने से पहले पूरी तरह तैयार होकर पहले रिल्स बनाई, उसके बाद दूसरे कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया। मामला नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनाईठ मोहल्ले की है। ‘मेरी पत्नी को रिल्स बनाने का शौक था’ इंस्टाग्राम ID arajilasuhani55 पर 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लेकिन एक-एक वीडियो का व्यूज लाखों में जाता है। मृतका की पहचना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बंघौर नारायणपुर गांव निवासी उमेश शर्मा की पत्नी सरिता देवी(35) के तौर पर हुई है। कई अलग-अलग नामों से सोशल मीडिया पर अकाउंट बना रखी थी। लाखों फॉलोअर्स वाले ID को पहले हैक भी कर लिया गया था। इसके बाद सरिता ने अपनी नई ID बनाई थी। सरिता के पति उमेश शर्मा ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। उनके दो बेटे आर्यन और विष्णु है। शादी के बाद से वो अपने परिवार के साथ अपने ससुराल अनाईठ मोहल्ले के अहीर टोली में रहते थे। बढ़ई का काम कर परिवार चलाते हैं। पत्नी गृहणी थी, लेकिन उसे रिल्स बनाने का शौक था। पिछले पांच सालों से वो सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। कभी-कभी वो मेरे साथ भी भोजपुरी गानों पर रिल्स बनाकर शेयर करती थी। ‘घर में किसी तरह का विवाद नहीं था’ उमेश ने आगे बताया कि सब कुछ सही चल रहा था। आरा रमना मैदान में रविवार को काफी भीड़ होती है। अपनी टीम के साथ वीडियो बनाने वहां गई थी। वहां उसने वीडियो बनाया, इसके बाद रात आठ बजे के बाद वापस घर आ गई थी। आने के बाद हमसे और बच्चों से अच्छे से बात हुई थी। खाना खाने के बाद वो अलग कमरे में चली गई। रात के दस बजे के आसपास किसी से फोन पर बात कर रही थी। वो बोली कि आप जाकर सो जाइए, हम एक-दो वीडियो बनाने के बाद सो जाएंगे। इस बीच देर रात करीब तीन बजे के करीब मेरी नींद खुली। जाकर दूसरे कमरे में देखा तो वो पंखे से लटकी हुई थी। पत्नी को लटकते देख मेरे पैर तले जमीन खिसक गई। उसके बाद हमने हल्ला मचाना शुरु किया। कुछ देर के बाद पुलिस आई और शव को पंखे से उतारा। पुलिस ने मोबाइल किया जब्त वहीं, इस संबंध में नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि रात्रि डायल 112 की पुलिस ने महिला की सुसाइड की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका का मोबाइल जब्क किया है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पति और परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles