Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गेरुआ नदी में फंसे तीन युवक, दो बाइक बहीं:चतरा में पुलिस और ग्रामीणों ने तीनों को बचाया; एक युवक हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती


चतरा जिले के टंडवा में गुरुवार को गेरुआ नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण तीन युवक नदी के तेज बहाव में फंस गए। इस दौरान उनकी दो बाइक भी बह गईं। टंडवा पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना टंडवा की गेरुआ नदी पर बने पीपा पुल की है। जलस्तर बढ़ने के बावजूद दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने पुल पार करने का प्रयास किया। नदी के बीच पहुंचने पर पानी का बहाव और तेज हो गया, जिससे वे मझधार में फंस गए। देखते ही देखते दोनों बाइक तेज धार में बह गईं। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… दो युवक तैरकर सुरक्षित किनारे आ गए युवक घंटों तक नदी के बीच फंसे रहकर मदद की गुहार लगाते रहे। सूचना मिलते ही टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस का गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा। इस दौरान रामगढ़ निवासी दो युवक तैरकर सुरक्षित किनारे आ गए। वहीं, टंडवा के उड़सू निवासी संजय पासवान बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे और बेहोश हो गए। टंडवा पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से संजय को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। टंडवा पुलिस ने आम जनता के लिए सुरक्षा अपील जारी की है। पुलिस ने कहा है कि जब नदी का जलस्तर बढ़ा हो, तो पुल पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें। पानी का बहाव कम और स्थिति सामान्य होने पर ही नदी पार करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles