![]()
बिहार सरकार ने ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य भर की महिला लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए राशि वितरित की। शेखपुरा जिले में 1157 महिलाओं के बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 15 लाख 70 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए। पटना के बापू सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शेखपुरा जिले के एनआईसी कक्ष में किया गया। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. 1157 महिलाओं को 10-10 हजार रुपए मिले इस दौरान जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की उपस्थिति में कई जीविका दीदियां कार्यक्रम से जुड़ीं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, शेखपुरा की 1157 महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रति सदस्य 10 हजार रुपये दिए गए। इसके अतिरिक्त, पहले से 10 हजार रुपये प्राप्त कर चुकीं 245 महिलाओं को उनके व्यवसाय विस्तार के लिए प्रति सदस्य 20 हजार रुपये की दर से कुल 49 लाख रुपये की सहायता राशि भी हस्तांतरित की गई। 25 लाख 30 हजार रुपए का लोन प्रदान जीविका निधि से भी शेखपुरा जिले की 35 जीविका दीदियों को उनकी मांग के अनुसार कुल 25 लाख 30 हजार रुपये का ऋण प्रदान किया गया। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी जिले की 1 लाख 81 महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि दी गई थी। इस अवसर पर जिले के एनआईसी कक्ष में निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम राजेश कुमार राजन, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका संतोष कुमार सोनू सहित अन्य जीविका कर्मी और दर्जनों दीदियां उपस्थित थीं।
