Monday, August 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:काम करने की बात कहकर घर से निकला था राकेश, चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था


धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के सामने सड़क किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। काम करने की बात कहकर घर से निकला था राकेश मृतक की पहचान ठाकुरकुल्ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप रहने वाले 26 वर्षीय राकेश कुमार वर्मा उर्फ आकाश वर्मा के रूप में हुई है। राकेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, सोमवार को वह काम करने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। कुछ समय बाद पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों को राकेश के शव के पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही उसके दोनों भाई मौके पर पहुंचे और शव की पहचान राकेश के रूप में की। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था राकेश परिजनों ने बताया कि राकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। अचानक उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। राकेश के घर से काम के लिए निकलने और फिर उसका शव पेड़ से लटका मिलने की घटना को लेकर परिजन भी स्तब्ध हैं। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण बरवाअड्डा थाना के एसआई नवल किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राकेश घर से निकलने के बाद भेलाटांड़ स्थित घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles