Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस पर विशेष:इनर व्हील क्लब नवादा ने किया आयोजन, शिक्षकों को शॉल – पौधे देकर सम्मानित किया


इनर व्हील क्लब नवादा की महिलाओं ने प्रसाद बीघा स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर डॉ. राजू रंजन और राजेश भारती सहित कुल 9 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को शॉल, स्टॉल, सर्टिफिकेट, पेन, गुलाब का फूल और पर्यावरण के तहत पौधे देकर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर करवाई गई। क्लब की प्रेसिडेंट रेखा रानी ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और वहां मौजूद सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक सभी के जीवन में बहुत जरूरी हैं, क्योंकि वे ही ज्ञान की ज्योति को लगातार प्रज्वलित करते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य का रिश्ता बहुत अहम और पवित्र माना जाता है। पहले गुरु माता-पिता होते हैं, जो जन्म देते हैं और दुनिया की खूबसूरती दिखाते हैं। दूसरे गुरु शिक्षक होते हैं, जो जीवन जीने का सलीका और सही मार्गदर्शन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो माता-पिता और शिक्षक का सम्मान करते हैं, उनके चरणों में एक दिन पूरा जहान होता है। शिक्षक के प्रति सम्मान और शिक्षा के प्रति लगाव ही जीवन को आगे ले जाता है। क्लब की सेक्रेटरी पुष्पा कुमारी ने कहा कि 5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि गुरु के सम्मान का एक खूबसूरत अवसर है। जब रास्ते मुश्किल लगते हैं, तब शिक्षक हमारे लिए उम्मीद की रोशनी बनते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक भविष्य नहीं बताते, बल्कि भविष्य बनाते हैं। इस कार्यक्रम में प्रेसिडेंट रेखा रानी, सेक्रेटरी पुष्पा कुमारी, ट्रेजरर कशिश सिन्हा, आईएसओ मुस्कान कुमारी, एडिटर जय लक्ष्मी सिन्हा, संध्या यशवाल, रीता चंद्रा, बिन्नी प्रसाद, रजनी कुमारी, अंजू चौधरी, डॉ. राजू रंजन और राजेश कुमार भारती शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles